Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग:सांवेर रोड पर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने किया चक्काजाम

विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग:सांवेर रोड पर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने किया चक्काजाम

977210920251708319_1758465847.webp

इंदौर के सांवेर रोड पर खंडवा इलाके में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की चार दिन पहले शुक्ला ब्रदर्स की बस से टक्कर हो गई थी। हादसे के एक दिन बाद गुस्साए लोगों ने सांवेर रोड पर शुक्ला ब्रदर्स की एक बस रोककर ड्रायवर की पिटाई कर दी थी। रविवार को विधायक और उनकी बसों को लेकर बाणगंगा और सांवेर रोड के रहवासियों ने अरबिंदो के यहां चक्काजाम कर दिया।

शुक्ला की इसी बस ने लोगों को टक्कर मारी थी।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

शुक्ला की इसी बस ने लोगों को टक्कर मारी थी।

यहां 1 हजार लोग इकट्‌ठा हो गए। जो बस मालिक को आरोपी बनाने के साथ बसों का परिचालन बंद करने की मांग करने लगे। इंदौर उज्जैन मार्ग पर काफी बड़ा जाम लग गया। 1 घंटे से ज्यादा समय तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठे रहे।

यहां मौके पर सांवेर और बाणगंगा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। तीन दिन पहले सांवेर रोड के रिगनोदिया गांव के यहां पर महेन्द्र सिंह,उनकी पत्नी और दो बेटों को बाइक से इंदौर आते समय शुक्ला ब्रदर्स की बस ने सामने की तरफ से टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। हादसे के बाद बस के ड्रायवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या को लेकर केस दर्ज किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद थाने से ही उसे जमानत दे दी गई। लोगों की मांग थी कि इस मामले में बस मालिक को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर सांवेर रोड पर बसों के परिचालन पर भी रोक लगाई जाना चाहिए। बस ड्रायवर काफी तेजगति में गाड़ियां चलाते हैं। जिसे लेकर उन पर कठोर नियम लागू किए जाना चाहिए। दोनों तरफ लगा लंबा जाम लोगों के सड़क पर आने के बाद दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन जमा हो गए। जिसमें इंदौर सांवेर रोड पर लंबी वाहनो की कतारें लग गईं। अलग-अलग रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। हालांकि काफी देर बाद इस मामले में आक्रोशित लोग मौके से चले गए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.