Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम लौगुर में जनसुनवाई के लिए लगाया गया शिविर

नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम लौगुर में जनसुनवाई के लिए लगाया गया शिविर

8031308202507245825212082025155548img-20250812-wa0247.webp

आईजी, कलेक्‍टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्‍य अधिकारी ग्रामीणो की समस्‍या सुनने लौगुर पहुंचे
 बालाघाट
 ।  कलेक्‍टर  मृणाल मीना द्वारा बालाघाट जिले में जनसुनवाई के लिए नवाचार के तहत मंगलवार को किसी ग्राम में जाकर अधिकारियों के साथ ग्रामीणो की समस्‍याओ को सुना जा रहा है और उनका निराकरण कराया जा रहा है। 5 अगस्‍त को बालाघाट विकासखंड के ग्राम हट्टा में शिविर लगाकर जनसुनवाई की गई थी। इसी कड़ी में 12 अगस्‍त को परसवाड़ा विकासखंड के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम लौगुर में शिविर लगाकर ग्रामीणो की समस्‍याओ को सुना गया। बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  संजय कुमार, कलेक्‍टर  मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक सराफ, सहायक कलेक्‍टर  आकाश अग्रवाल, एसडीएम  एमआर धुर्वे एवं अन्‍य अधिकारी इस शिविर में जनसमस्‍याओ को सुनने लौगुर पहुंचे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्‍य  दलसिंह पंद्रे, ग्राम पंचायत की सरपंच एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
       लौगूर में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणो ने आमानाला जलाशय की नहरों की मरम्‍मत कराने की मांग की। ग्रामीणो का कहना था कि नहर का सुधार हो जाने से हुड्डीटोला, रूपझर, छपरवाही, दीनाटोला, खमरिया के किसानो को सिंचाई के लिए सुगमता से पानी मिलने लगेगा। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारी को इस पर त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में खुरसुड़ पंचायत के ग्राम सल्‍फारीठ के ग्रामीण शिकायत लेकर आए थे कि उनके गांव तक बिजली के केबल लगाए गए है, लेकिन वे खराब हो गए है। उनके द्वारा बिजली बिल जमा करने के बाद भी गांव में प्राय: बिजली नही रहती है। खुरसुड़ पंचायत के ग्राम गौनाझोला के कुछ किसान सिंचाई सुविधा के लिए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लेकर आए थे। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने ग्रामीणो को आश्‍वस्‍त किया कि उनकी समस्‍या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्‍होंने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारी को ग्रामीणो की बिजली की समस्‍या का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।  
लौगुर के ग्रामीणो ने शिकायत की कि मेन रोड से बैगाटोला के 800 मीटर लंबाई की सीमेंट कांक्रीट रोड बनाए जाने की आवश्‍यकता है, लेकिन इस पर वन विभाग से अनापत्ति नही मिल रही है। इसी प्रकार मनरेगा के कार्य में भी समस्‍या आ रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियो को बुलाकर वस्‍तु‍स्थिति की जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत से इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्‍त नही हुआ है। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच से कहा कि वे आपस में समन्‍वय कर सीसी रोड एवं मनरेगा के कार्य कराए। वन विभाग द्वारा इसमें कोई आपत्ति नही लगायी जाएगी, लेकिन जो कार्य वन भूमि पर कराए जाने है उनके लिए वन विभाग की सहमति जरूरी होगी। उन्‍होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभागीय तौर पर चलने वाले कार्यों में स्‍थानीय ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करे और पंचायत के कार्यों को कराने में सहयोग करे।  
शिविर में वन पट्टाधारक दयालसिंह शि‍कायत लेकर आए थे कि उनके पिता को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधी का लाभ मिल रहा था, लेकिन पिता की मृत्‍यु के बाद वन विभाग द्वारा पट्टे पर फौती दर्ज नही की गई है, जिसके कारण उसे प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधी नही मिल रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारी को दयालसिंह के पट्टे की फौती दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीणो ने लौगुर क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क नही मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्‍टर श्री मीना ने बताया कि इस क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणो से कहा कि पुलिस द्वारा नक्‍सल प्रभावित ग्रामो के युवाओ की विशेष पुलिस दस्‍ता में भर्ती की जा रही है। अत: गांव के युवाओ से इसमें आवेदन कराए, इससे उन्‍हे रोजगार मिलेगा और गावं के विकास को गति मिलेगी।
शिविर में अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न योजनाओ के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया गया। इसमें कृषि विभाग द्वारा ग्राम लौगुर के इमरत सिंह धुर्वे को 10 किलोग्राम कोदो मिनी किट, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा लौगुर के समारू भलावी, विशाल भलावी, कुलशन बाई, धनीराम मरकाम, सुकतीबाई मरकाम, ममता बाई को आयुष्‍मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका मानसी मांगरे व वंशी वल्‍के को लाडली लक्ष्‍मी प्रमाण पत्र तथा कुपोषित बच्‍चे आस्‍था लिल्‍हारे व अनुराग पंद्रे को पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री मीना ने खंड चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे आयुष्‍मान कार्ड बनाने के साथ ही हितग्राहियों के इस कार्ड पर मिलने वाले लाभ व उपचार करने वाले अस्‍पतालो की जानकारी भी दे।
लौगुर में आयोजित इस जनसुनवाई शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीण खुश हुए और उन्‍हे भरोसा हुआ कि जिला प्रशासन उनकी समस्‍याओ का निदान निकालेगा। छपरवाही ग्राम पंचायत के ग्राम लौगुर मे आयोजित इस जनसुनवाई शिविर में जनपंद सीईओ  डीआर उईके, वन परिक्षेत्र अधिकारी, खंड चिकित्‍सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी एवं अन्‍य विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस शिविर में वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन भी प्राप्‍त किये गए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.