होम / मध्य प्रदेश / CM मोहन यादव आज करेंगे 200 करोड़ की सब्सिडी ट्रांसफर, तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन भी होगा
मध्य प्रदेश
CM मोहन यादव आज करेंगे 200 करोड़ की सब्सिडी ट्रांसफर, तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन भी होगा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम भोपाल के होटल ताज में होने वाले एमएसएमई (Micro, Small and Medium Enterprises) सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्यभर के कई उद्यमी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए एमएसएमई यूनिट्स को अगस्त महीने तक की लगभग 200 करोड़ रुपए की सब्सिडी सीधे उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस सम्मेलन से प्रदेश के सभी जिले वर्चुअली जुड़े रहेंगे, ताकि हर जिले के उद्यमी इसका लाभ और अपडेट प्राप्त कर सकें।
सीएम डॉ. मोहन यादव इस मौके पर तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों और तीन कार्यालय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन भी करेंगे। इसके साथ ही एमएसएमई और ओएनडीसी (ONDC) के बीच एमओयू (MoU) साइन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में डिजिटल व्यापार और ई-कॉमर्स को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण करेंगे और नए उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्रों में प्लॉट का आवंटन भी करेंगे। सम्मेलन में कई युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे प्रदेश के व्यापारिक माहौल को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि यह सम्मेलन प्रदेश में उद्योग जगत के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.