Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर कांग्रेस में खुलकर सामने आ रही गुटबाजी

ऑडियो कांड में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शहर अध्यक्ष की शिकायत, कार्यवाहक अध्यक्ष ने लिखा पत्र

43606112025144440rally169321318717562966971757313519_1762416130.webp

इंदौर कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी टकराव खुलकर सामने आ गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की नियुक्ति के बाद से जारी विरोध के बीच अब एक कथित फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने से विवाद और गहरा गया है। इस ऑडियो में चौकसे और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा के बीच बातचीत बताई जा रही है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

इसी मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यादव का कहना है कि यह घटना संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी नेतृत्व की गरिमा के खिलाफ है।

ऑडियो और हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराए पार्टी

देवेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी इंदौर दौरे के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की उपस्थिति में चिंटू चौकसे ने बैठक में कहा था कि उनकी अनुमति के बिना कोई बड़ा नेता इंदौर नहीं आएगा और न कार्यक्रम करेगा। यादव का कहना है कि यह बयान न केवल वरिष्ठ नेताओं का अपमान है, बल्कि संगठन को क्षति पहुंचाने वाला है।

यादव ने कहा कि वायरल ऑडियो और हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर पार्टी अनुशासन के तहत सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि संगठन की एकता और गरिमा बनी रहे। इधर, मामले पर चिंटू चौकसे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विवाद के बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में इंदौर कांग्रेस की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने के आसार हैं।

यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से किए सवाल

इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से 4 सवाल भी किए हैं।

  • क्या उक्त वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए कोई समिति गठित की गई है? यदि हां, तो उसकी स्थिति क्या है?
  • चिंटू चौकसे द्वारा प्रभारी संजय दत्त की बैठक में दिए गए उक्त अनुचित और अहंकारपूर्ण वक्तव्य पर पार्टी द्वारा कोई कार्यवाही की गई है या नहीं?
  • क्या इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा से पार्टी स्तर पर स्पष्टीकरण लिया गया है?
  • भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कड़े अनुशासनात्मक नियमों और संचार मर्यादाओं को लागू करने की योजना है?

यह है इंदौर कांग्रेस का ऑडियो कांड

ऑडियो कांड तथाकथित तौर पर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह सुरजीत चड्ढा के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का है। इसमें चौकसे खुलकर दिग्विजय सिंह को गालियां दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि किसी के बाप के नौकर नहीं हैं। वे कहते हैं कि पिता तुल्य हैं तो अपने बेटे जयवर्धन सिंह को ऐसे सार्वजनिक डांटे। हालांकि चौकसे और चड्ढा दोनों ही इसे फेक बता रहे हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.