होम / मध्य प्रदेश / हेलमेट के चालान से बचने युवती ने भगाई गाड़ी:लेडी ASI ने दौड़कर पकड़ा
मध्य प्रदेश
हेलमेट के चालान से बचने युवती ने भगाई गाड़ी:लेडी ASI ने दौड़कर पकड़ा
मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में आज से दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम पहले से है, लेकिन अब इसमें सख्ती बरती जाएगी।
4 साल की उम्र से बड़े पिलियन राइडर (दोपहिया वाहन चालक के पीछे बैठने वाले) के हेलमेट न पहनने पर 300 रुपए का चालान बनता है। डीआईजी टीके विद्यार्थी ने कहा- फिलहाल 5 बड़े शहरों में इसे लागू किया गया है। अगले चरण में इसे पूरे प्रदेश में लागू करेंगे।
इस अभियान के पहले दिन गुरुवार को भोपाल में ट्रैफिक पुलिस 20 पॉइंट्स पर चालानी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान अलग-अलग नजारे सामने आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि पुलिसकर्मी सामने से गुजरा, तब चालान क्यों नहीं किया? किसी ने कहा- बच्ची एडमिट है। जल्दी में हेलमेट भूल गया।
टीटी नगर में एक शख्स ट्रैफिक पुलिस के हाथ जोड़ते नजर आया। वहीं कुछ बाइक सवार चेकिंग देखकर पहले बाइक घुमाकर भाग निकले। लालघाटी चौराहे पर दोपहिया सवारों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस भी हुई।
देखिए, तस्वीरें...

भोपाल शहर में 20 पॉइंट्स पर करीब 100 जवान तैनात हैं।

बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों को पुलिस लगातार रोक रही है।

एक वाहन चालक को पुलिस ने रोका तो वह माफी मांगने लगा।

पुलिस को देखते ही युवती ने गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की। ASI ने दौड़कर पकड़ा।

भोपाल के टीटीनगर में एक शख्स पुलिस के हाथ जोड़ता नजर आया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.