Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में हादसा:केमिस्ट्री लैब में फ्लास्क टूटने से बच्चों और टीचर पर गिरा कैमिकल; जांच के लिए पहुंची पुलिस

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में हादसा:केमिस्ट्री लैब में फ्लास्क टूटने से बच्चों और टीचर पर गिरा कैमिकल; जांच के लिए पहुंची पुलिस

39407112025172929comp-4-17_1762512377.webp

इंदौर के कनाड़िया इलाके में शिशुकुंज स्कूल में शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। यहां लैब में केमिकल गिरने के चलते कुछ बच्चे और टीचर घायल हो गए। हालांकि स्कूल प्रशासन ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दे दिया। किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल सूचना के बाद पुलिस अफसर भी जांच के लिए स्कूल पहुंचे।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि शिशुकुंज स्कूल लैब में एक हादसा हुआ है। जिसमें कुछ बच्चे और माैके पर मौजूद टीचर घायल हुए है। सूचना के बाद यहां पर टीआई सहर्ष यादव और उनके साथ पुलिसकर्मी पहुंचे। टीम स्कूल प्रबंधक और वहां मौजूद बच्चों से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम एसडीएम ओमनारायण बड़कुल और तहसीलदार शिशुकुंज स्कूल की प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।

शिशुकुंज स्कूल प्रबंधन की तरफ से लेटर जारी किया गया।

शिशुकुंज स्कूल प्रबंधन की तरफ से लेटर जारी किया गया।

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल डॉ. ललिता सिंह ने अभिभावकों को एक पत्र जारी किया। उसमें लिखा कि कक्षा सातवीं के छात्रों को रसायन विज्ञान का एक प्रयोग दिखाते समय, 5 मिलीलीटर हाइड्रोक्लोराइड एसिड (जिसका उपयोग स्कूल की प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से किया जाता है) का फ्लास्क टूट गया और उसकी कुछ बूंदें और फ्लास्क के छोटे-छोटे टुकड़े शिक्षक और 4-5 छात्रों पर गिर गए।

सभी छात्रों को तुरंत एक त्वचा विशेषज्ञ के परामर्श से प्राथमिक उपचार दिया गया। संबंधित छात्रों के अभिभावकों को स्कूल प्रधानाचार्यों द्वारा तुरंत सूचित कर दिया गया। सभी छात्र ठीक हैं, उन्होंने स्कूल में दोपहर का भोजन भी किया और हमेशा की तरह स्कूल बस से घर के लिए रवाना हुए।

एसडीएम ओमनारायण बड़कुल और तहसीलदार शिशुकुंज स्कूल की प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।

एसडीएम ओमनारायण बड़कुल और तहसीलदार शिशुकुंज स्कूल की प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।

सभी बच्चे सुरक्षित हैं

थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि घटना में किसी की गंभीर चोट नहीं आई और अब तक किसी अभिभावक की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा लैब सुरक्षा प्रोटोकॉल और रासायनिक सामग्री के रख-रखाव को लेकर स्कूल प्रशासन की लापरवाही का संकेत देता है।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि या तो फ्लास्क में दरार थी या केमिकल की गुणवत्ता में गड़बड़ी के कारण यह विस्फोट हुआ। गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

कोनिकल फ्लास्क टूटने से हुआ हादसा

स्कूल प्रिंसिपल ललिता सिंह ने कहा, 7वीं क्लास का साइंस पीरियड था। सभी बच्चे लैब में थे। एक एक्सपेरिमेंट किया जा रहा था। कोनिकल फ्लास्क किसी कारण से टूट गया। हो सकता है कई बार यूज करने या पुराना होने के चलता ऐसा हुआ होगा। सभी बच्चों के परिवार को सूचना दे दी गई थी। कोई बड़ा हादसा नहीं था। सभी सुरक्षित हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.