होम / मध्य प्रदेश / इंदौर में पेंटहाउस में आग, कांग्रेस नेता की मौत:दम घुटने से गई जान, बड़ी बेटी की हालत गंभीर; पत्नी-छोटी बेटी को गार्ड्स ने बचाया
मध्य प्रदेश
इंदौर में पेंटहाउस में आग, कांग्रेस नेता की मौत:दम घुटने से गई जान, बड़ी बेटी की हालत गंभीर; पत्नी-छोटी बेटी को गार्ड्स ने बचाया
इंदौर में पेंटहाउस में आग लगने से नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी सौम्या झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, लसूड़िया इलाके में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का सौम्या महिंद्रा कार शोरूम है। शोरूम के ऊपर पेंटहाउस में प्रवेश का परिवार रहता है। आग लगने के दौरान घर में प्रवेश, उनकी पत्नी श्वेता और दोनों बेटियां सौम्या (15) और मायरा (10) मौजूद थे। दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बेटी सौम्या को गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि गार्ड्स ने कांग्रेस नेता की पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। घटना का सबसे बड़ा कारण हाई सिक्योरिटी बताया जा रहा है। अंदर एसी और डिजिटल लॉक लगे थे, जो रिमोट या फिंगर टच से ही खुलते थे। सुबह धुंए के कारण लॉक नहीं खुल पाया। इसी के कारण कमरे में धुंआ भर गया।
आगजनी के बाद की तस्वीरें...

आग फैलने से बेडरूम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

पूरा पेंटहाउस आग की चपेट में आ गया। दीवारें काली पड़ गई हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सुबह शोरूम के सामने भीड़ जमा हो गई।
मंदिर से शोरूम तक फैली आग टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, अलसुबह उन्हें आगजनी की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर एफआरवी को भेजा। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि ऊपर पेंटहाउस में मंदिर में अखंड दीपक जल रहे थे। वहीं, पास में ही एक स्टोर रूम भी था। आशंका है कि मंदिर से ही आग की शुरुआत हुई होगी।
पहले धुआं भरने से उनकी पत्नी और छोटी बेटी बाहर की तरफ आईं। उन्होंने गार्ड को ऊपर से आवाज दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। धुएं से प्रवेश अग्रवाल और उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी सौम्या को बाहर निकाला गया। प्रवेश बेसुध हालत में थे। उन्हें सीपीआर दिया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।

सौम्या की हालत गंभीर है, बॉम्बे हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है।
पत्नी-छोटी बेटी को सुरक्षित निकाला कांग्रेस नेता अमित चौरसिया ने बताया, जब घर में आग लगी तो प्रवेश अग्रवाल ने अपनी छोटी बेटी और पत्नी की बाहर निकाला। गार्ड्स इन्हें ले गए। इसके बाद वह बड़ी बेटी को बाहर निकालने गए, तब वे खुद धुएं की चपेट में आ गए, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

बेटी मायरा, सौम्या और पत्नी श्वेता के साथ कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल।
कमलनाथ के करीबी थे प्रवेश कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी थे। वे कमलनाथ की कोर टीम में शामिल रहे हैं। प्रवेश मूल रूप से देवास की राजनीति करते थे। उन्होंने देवास शहर की विधानसभा से पिछले चुनाव में टिकट भी मांगा था। देवास महापौर के लिए अपनी पत्नी का टिकट भी मांगा था, लेकिन एन मौके पर टिकट काट दिया गया था।

प्रवेश कमलनाथ की कोर टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
जन्मदिन पर तलवार से केक काटा, केस दर्ज हुआ था कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने 2 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मंडूक पुष्कर पर समर्थकों के बीच तलवार से केक काटा था। वीडियो वायरल होते ही मामला गरमा गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.