होम / मध्य प्रदेश / मोहन कैबिनेट की अहम बैठक:लाडली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
मध्य प्रदेश
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक:लाडली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
दिवाली के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपए देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही भाईदूज पर 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मंगलवार को दिवाली पर्व के चलते बैठक नहीं हो सकी थी, इसलिए यह बैठक आज आयोजित की जा रही है। बैठक में रि-डेंसीफिकेशन योजना में संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान योजना में बिल्डरों को अधिक लाभ और सरकार को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिसे सुधारने के लिए नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। संशोधित योजना से राज्य सरकार का राजस्व बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
भावांतर योजना पर होगी चर्चा
इसके अलावा, कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें नए मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ और डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने एवं नए पद सृजित करने के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली भावांतर योजना पर भी चर्चा होगी। मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में किसानों को समय पर भुगतान कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.