होम / मध्य प्रदेश / महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भोले बाबा से मांगी जीत की दुआ
मध्य प्रदेश
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। टीम ने भस्म आरती में शामिल होकर जीत की प्रार्थना की।
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन की कामना को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार तड़के उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां टीम ने भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह-सुबह टीम की उपस्थिति से मंदिर परिसर में भक्तों में उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक पूजन-अर्चन किया और भगवान शिव से टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।
टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने धार्मिक अनुष्ठान किए। इस मौके पर स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, श्री चरनी, स्नेहा राणा, रेनुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने विधिवत पूजा की और बाबा महाकाल से टीम की सफलता और देश के गौरव की कामना की।
मंदिर प्रबंधन ने किया खिलाड़ियों की सम्मान
भक्तिभाव से सराबोर टीम का मंदिर समिति ने स्वागत किया। प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को प्रसाद, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण रहा।
टीम ने आरती के बाद मंदिर परिसर में फोटो भी खिंचवाए और देशवासियों से अपने लिए दुआएं मांगने की अपील की। टीम के सदस्य बोले कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमारे साथ है, अब मैदान पर भी जीत तय है। आईसीसी महिला विश्व कप के बीच खिलाड़ियों का यह आध्यात्मिक पड़ाव सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फैंस ने इसे शक्ति और श्रद्धा का संगम बताया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.