Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़:युवकों ने राहगीरों पर पथराव किया, गाड़ियां के शीशे तोड़े; तीन युवक हिरासत में

इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़:युवकों ने राहगीरों पर पथराव किया, गाड़ियां के शीशे तोड़े; तीन युवक हिरासत में

80502112025073005mix-pathraav_1762063357.webp

इंदौर में देवउठनी ग्यारस की आधी रात एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। इसके बाद नाबालिग के साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। राहगीरों पर भी पथराव किया। बाइक से जा रहे एक डिलीवरी बॉय के हेलमेट पर तीन-चार पत्थर लगे। उसके हाथ पर चोट आई है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हुई है। पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। वारदात एमआर-9 मदर हुड हॉस्पिटल संजय नगर के पास हुई।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

अमन रात करीब 10:30 बजे गुटखा पाउच लेने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। पहले तो हाथापाई हुई और फिर दोनों ग्रुप्स ने हथियार निकाल लिए। हमलावरों ने अमन पर चाकू से कई वार किए।

घायल अमन को गंभीर हालत फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमन पिता घनश्याम कुशवाह (17) निवासी सेठी नगर के रूप में हुई।

विजय नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

विजय नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

25 युवक पहुंचे, कॉलोनी में किया पथराव घटना से गुस्साए 25 से ज्यादा युवक गाड़ियों से घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने संजय गांधी नगर, नादिया नगर और एलआईजी कॉलोनी के कुछ हिस्सों में जमकर पथराव कर दिया। लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर पथराव कर दिया।

वे घबराकर दरवाजा बंद कर अंदर चले गए और पुलिस को सूचना दी। जाते-जाते हमलावरों ने कुछ गाड़ियां तोड़ दीं और कुछ को गिराकर भाग गए।

हमलावरों ने कुछ गाड़ियां तोड़ दीं और कुछ को गिराकर भाग गए।

हमलावरों ने कुछ गाड़ियां तोड़ दीं और कुछ को गिराकर भाग गए।

3 को पकड़ा, हत्या की वजह आपसी रंजिश कुछ देर बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। कुछ मिनट बाद फिर हमलावर आए तो पुलिस ने फिर घेराबंदी की तो वे आसपास की गलियों से भागने लगे। आपाधापी के बीच पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा और थाने ले गई। इस बीच विजय नगर पुलिस टीम भी पहुंची और घेराबंदी की।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण आपसी रंजिश सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली की रात भी दोनों पक्षों में हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात दोनों पक्षों के बीच घटनास्थल के पास जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने अमन के साथियों को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद देवउठनी ग्यारस पर उन्होंने योजना बनाकर हमला किया। इनमें दो आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की बात सामने आई है।

सीट कवर दुकान पर काम करता था अमन अमन सीट कवर की दुकान पर काम करता था। उसका एक भाई पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर चुका है। पिता की भी मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता था। अमन पर विजयनगर थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.