Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन खाली कराने पहुंची टीम के सामने हंगामा, परिवार ने खुद पर डाला केरोसिन

अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन खाली कराने पहुंची टीम के सामने हंगामा, परिवार ने खुद पर डाला केरोसिन

34614112025141721522uj6fk_indore-encroachment-removal-protest_625x300_14_november_25.webp

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़

इंदौर में अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए परिवार के कुछ सदस्यों ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की धमकी दे दी। एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया, वहीं एक युवती घर की चद्दरनुमा छत पर चढ़कर सुसाइड की चेतावनी देने लगी।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस और अफसर तुरंत हरकत में आए। पुलिसकर्मियों ने परिवार के लोगों से केरोसिन छुड़वाकर उन पर पानी डाला, उन्हें काबू में किया और हिरासत में ले गए। इसके बाद निगम टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर लंबे समय से विवाद

अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। ट्रस्ट ने कलेक्टर को शिकायत दी थी कि चार परिवार उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पिछले विवादों में भी मामला पुलिस तक पहुंच चुका था।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने भूमि की जांच की, जिसमें जमीन मंदिर ट्रस्ट की ही पाई गई। गुरुवार को कब्जा हटाने के आदेश जारी हुए और शुक्रवार सुबह कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम पहुंची।

महिला और युवक ने खुद पर डाला केरोसिन

कार्रवाई रुकवाने के लिए एक महिला और दो युवकों ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल पानी डालकर उन्हें बचाया। इसी बीच एक युवती छत पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने जोखिम उठाकर उसे नीचे उतारा, इस दौरान युवती घायल भी हुई।

बिजली के पोल पर चढ़ा युवक

एक युवक मंदिर परिसर की दीवार पार कर बिजली के पोल पर चढ़ गया और तार पकड़ लेने की चेतावनी देता रहा। हालांकि प्रशासन ने पहले ही एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवा दी थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा।

उधर, नगर निगम की टीम ने तनावपूर्ण माहौल के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

हंगामे की तस्वीरें...

एक युवती छत पर चढ़कर धमका रही थी, टीम ने पेड़ के सहारे उसे नीचे उतारा।

एक युवती छत पर चढ़कर धमका रही थी, टीम ने पेड़ के सहारे उसे नीचे उतारा।

परिवार के लोगों ने टीम के साथ झूमाझटकी की और जमकर हंगामा किया।

परिवार के लोगों ने टीम के साथ झूमाझटकी की और जमकर हंगामा किया।

परिवार को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

परिवार को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

युवक टीम को बिजली का पोल पकड़ने की धमकी देने लगा।

युवक टीम को बिजली का पोल पकड़ने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने युवक को पोल से नीचे उतारा और उठाकर थाने ले गई।

पुलिस ने युवक को पोल से नीचे उतारा और उठाकर थाने ले गई।

पुलिस ने कब्जाधारियों का घर धराशायी कर दिया।

पुलिस ने कब्जाधारियों का घर धराशायी कर दिया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.