Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

फायरिंग में पति की मौत, पुलिस पर लापरवाही के आरोप:पत्नी बोली- एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ, पुलिस ने कुछ नहीं किया

फायरिंग में पति की मौत, पुलिस पर लापरवाही के आरोप:पत्नी बोली- एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ, पुलिस ने कुछ नहीं किया

449231020250654289_1761136050.webp

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने महेश उर्फ बाचू की हत्या के आरोप में मिथुन और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी पूजा ने अपने पति का शव लेने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

टीआई मनीष मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने बुधवार को अस्पताल में पूजा से बातचीत कर समझाइश दी, जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पत्नी पूजा बार-बार पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाती रही। उसने कहा कि पुलिस की इसी लापरवाही के कारण उसके पति की हत्या हुई।

इसी जगह पर फायरिंग और चाकू बाजी की घटना हुई थी।

इसी जगह पर फायरिंग और चाकू बाजी की घटना हुई थी।

द्वारकापुरी के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

द्वारकापुरी स्थित दिग्विजय नगर मल्टी के रहवासी भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पत्नी पूजा और परिजनों का कहना है कि सोमवार रात महेश के बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे, तभी पड़ोसी रमेश और उसके रिश्तेदार राजेश ने विवाद करते हुए मारपीट की।

जब महेश और उसकी पत्नी पूजा शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह कहकर उन्हें टाल दिया कि “इनके तो आए दिन झगड़े होते रहते हैं।” महेश की शिकायत नहीं सुनी गई और उसे वापस भेज दिया गया।

अगले दिन हुआ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

अगले दिन यानी मंगलवार को महेश ने अपने दोस्त मंसूर को बुलाया। उस समय रमेश और उसकी पत्नी घर पर अकेले थे। उनके बीच दोबारा झगड़ा और मारपीट हुई। रमेश की बेटी सपना ने यह बात अपने भाई मिथुन को बताई। इसके बाद मिथुन अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और महेश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर घायल महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोनों पक्षों पर पहले भी थे मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, महेश पर भी द्वारकापुरी थाने में अपराध दर्ज हैं। करीब दो साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और उस समय भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बार हुई हत्या और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की है।

रमेश का बेटा मिथुन और गोली चलाने वाला उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.