Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

जनप्रतिनिधि कोई हो समय पर पत्र का जवाब देना आवश्यक- सांसद श्रीमती पारधी

जनप्रतिनिधि कोई हो समय पर पत्र का जवाब देना आवश्यक- सांसद श्रीमती पारधी

322030520251041351746256426_img-20250503-wa0032.webp

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर होगा प्रारम्भ
-भारतमाला नेशनल हाइवे का कार्य 2 माह में होगा पूर्ण
-सांसद श्रीमती पारधी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक
बालाघाट।
 बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए शीघ्र ही एक हेल्पलाईन जारी किया जाएगा। इस हेल्पलाईन पर जिले के नागरिक सेवाओ के सम्बंध में न सिर्फ जानकारी ले सकेंगे बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शीघ्रता से स्वास्थ्य सेवा भी पा सकेंगे। इस सेवा के सम्बंध में सीएमएचओ डॉ. परेश उपलव ने सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन की बैठक में जानकारी दी। सांसद श्रीमती पारधी ने बैठक के प्रारम्भ में 31 दिसम्बर को आयोजित हुई बैठक में दिए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन से की। राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बंध में विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि मप्र- महाराष्ट्र में बन रहें 42.210 किमी. मार्ग भारतमाला परियोजना का कार्य 2 माह में पूरा करने के बारे में बताया गया। वहीं रजेगांव में पुलिया निर्माण के सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा सुधार की मांग को 15 दिनों में पूर्ण करने की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा बैठक में एमपीआरडीसी द्वारा संधारित सड़कों के चल रहें नवीनीकरण के कार्यो की भी समीक्षा की गई। पीआईयू द्वारा परसवाड़ा में बनाये जा रहें सांदीपनि विद्यालय का कार्य भी जून माह में पूरा होने की जानकारी कार्यपालन यंत्री श्री उइके द्वारा दी गई। बैठक के दौरान कटंगी विधायक गौरव पारधी द्वारा कहा गया कि पीआईयू विभाग को लिखे पत्र का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। इस सम्बंध में सांसद श्रीमती पारधी ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधि चाहे कोई हो पत्र के माध्यम से जानकारी चाही गई है तो समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में लांजी विधायक  राजकुमार कर्राहे,नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, परसवाड़ा जनपद अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे, किरनापुर जनपद अध्यक्ष  कल्याण सिंह राणा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, डीएफओ उत्तर श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, डीएफओ दक्षिण  अधर्व गुप्ता, सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल, एसडीएम गोपाल सोनी,संयुक्त कलेक्टर केसी ठाकुर, राहुल नायक सहित सम्बधित विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहें।
-पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहें
बैठक में सीएमएचओ डॉ. उप्लव ने  समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में अब तक 203 पंचायतें टीवी मुक्त हुई है। शेष बची पंचायतों पर भी काम किया जा रहा है। निश्चय मित्रों के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए कुछ विशेष योजना पर भी काम किया जा रहा है। जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे।
-38 किमी. मार्ग में किसी प्रकार से गुणवत्ता की अनदेखी न हो
बैठक के दौरान एमपीआरडीसी के प्रबंधक श्री अड़े ने बताया कि विभाग के पास 3 सड़को पर नवीनीकरण का कार्य किया गया है। इसमें बालाघाट-बैहर मार्ग पर 25 किमी.क्षेत्र में नवीनीकरण का कार्य किया गया है। इसी तरह बैहर-सालेटेकरी मार्ग पर 16 किमी.में नवीनीकरण के लिए अनुबंधित किया गया है। जिसमें 2 किमी. में कार्य पूरा कर दिया गया है। वहीं बालाघाट-सिवनी मार्ग विभाग के पास संधारण के लिए है। इस मार्ग पर वर्ष 2023 में  38 व 25 किमी. का बीटी नवीनीकरण का कार्य किया गया था। इस मार्ग के कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। सिवनी-बोनकट्टा-कटंगी मार्ग के सम्बंध में विधायक श्री पारधी ने कहा कि इस मार्ग निर्माण में विभाग पूरी तरह गुणवत्ता पर नजर रखें। मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसा सिवनी में हुआ है, वैसा यहां न हो इसके लिए निगरानी की जाए।
-जिले की बेहतरी के लिए अधिकारियों से सांसद ने मांगे सुझाव
बैठक के दौरान जिले के विकास के लिए सांसद श्रीमती पारधी ने नगर में हो रहें विकास कार्यो के सम्बंध में भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि हर व जिले के विकास के लिए आप लोगो के पास कोई बेहतर प्लान है या किसी विशेष कार्य के बारे में बताना चाहते है तो कलेक्टर के माध्यम से अवगत कराएं। प्लान या कार्य अच्छा है तो शासन स्तर से स्वीकृत कराने के लिए वो आगे बढ़ेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.