Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

रोशना आंगनबाड़ी केन्द्र में पादुका वितरण और सम्मान समारोह, 500 लोगों को पादुका वितरण, 4 लोगों सम्मान

रोशना आंगनबाड़ी केन्द्र में पादुका वितरण और सम्मान समारोह, 500 लोगों को पादुका वितरण, 4 लोगों सम्मान

568300420251638551746020054_whatsappimage2025-04-30at7.02.03pm(1).webp

बालाघाट। बुधवार को आंबेडकर जयंती, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर जिले के रोशना आंगबाड़ी केन्द्र में पादुका वितरण और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी राजेश पाठक, एडीएम जी.एस. धुर्वे, उद्योगपति आशीष कांकरिया, निशांत बिसेन, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र चौकसे, समाजसेवी अजय मिश्रा, मूलचंद राठौर, रोशना पंचायत सरपंच राजेन्द्र डोंगरे, विश्व शांति जनकल्याण संस्था संरक्षक सुरेन्द्र कुमार खोब्रागढ़े और सुपरवाईजर पदमा वासनिक मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद बारी-बारी से अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यकर्ता मंजु खोब्रागढ़े के स्वागत गीत से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश पाठक ने, आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से चलाए जा रहे आओ आंगनबाड़ी गोद ले अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रयास से निश्चित ही आंगनबाड़ी मंे आने वाले बच्चों को सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का यह प्रयास प्रेरणादायी है, जिन्होंने आसपास के ग्रामीणों की मदद के लिए, चरण पादुका जैसे कार्यक्रम को इसमें समाहित किया है। उन्होंने कहा कि, आंगनबाड़ी को हमने गोद लिया है और समय-समय पर आंगनबाड़ी की आवश्यकताओं को हम पूरा करते रहेंगे।
एडीएम जी.एस. धुर्वे ने अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह को रोकने में महिला एवं बाल विकास की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, विभाग की ओर से बच्चों से लेकर महिलाओ के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाएं का क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इस पर फोकस होना चाहिए।
परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र चौकसे ने बाल विवाह नहीं करने को लेकर सभी को शपथ दिलाई गई। विश्व शांति जनकल्याण संस्था संरक्षक सुरेन्द्र कुमार खोब्रागढ़े ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था, गरीब जरूरतमंदो के लिए हमेशा प्रयासरत है और आप सभी के सहयोग से हम, अपने प्रयास को मूर्त रूप दे पाते है, हमें विश्वास है कि आप, सभी का सहयोग, पीड़िता मानवता के सेवार्थ, सदैव, मिलते रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रूखमणीबाई बागड़े, मुंशीलाल सहारे, श्रीमती बिसेन, प्रतिभावान छात्रा आंचल खोब्रागढ़े का सम्मान किया गया। साथ ही 500 लोगो को चरण पादुका का वितरण, 20 छात्र, छात्राआंे को गणवेश का वितरण किया गया। इस दौरान सचिव ओमेश्वरी बिसेन, अरूण उके, राजकुमार टंेभरे, राजा लिल्हारे, दयाराम हरिखेड़े, लक्ष्मी खैरवार, अनिता नगपुरे, रक्षा महाते, सुलोचना महाते, घनश्याम मेश्राम, सुरेश सहारे, दिनेश सहारे, रामेश्वरी सहारे, वंदना सहारे, इंद्राबाई नगपुरे, वर्षा नगपुरे, सरिता मेश्राम, ठगन हरिनखेड़े, मनीषा लिल्हारे, गीता नगपुरे, मीना खैरवार, लीलावंती नगपुरे सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.