Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर दे रहा था युवक, 10 लाख में तय हुई थी डील; ऐसे खुली पोल

भोपाल में LDC भर्ती परीक्षा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां एक युवक परीक्षार्थी की जगह पेपर देता पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

31226042025084934bhopal_ldc_exam_fraud_1745645053.webp

भोपाल में में सीबीएसई (CBSE) की LDC भर्ती परीक्षा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक युवक दूसरे की जगह पेपर देता पकड़ा गया। मिसरोद पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक टेवलेट, दो मोबाईल फोन, आईडी कार्ड और करीब डेढ़ लाख नगदी जब्त की है। 

ये युवक भोपाल के बंगरसिया स्थित सेंट्रल स्कूल में रविवार को (CBSE) द्वारा LDC पद के लिए आयोजित परीक्षा में बैठा था। परीक्षा केंद्र में बायोमैट्रिक जांच में गड़बड़ी होने से इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस 
पिछले रविवार को केन्द्रीय विद्यालय कैंप बंगरसिया के प्राचार्य ने पुलिस को जानकारी दी कि सीबीएसई की भर्ती परीक्षा में एक अज्ञात व्यक्ति किसी और की जगह परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान से मुख्य सरगना और असली अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया।

10 लाख रुपए में तय हुई थी डील
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डॉ संजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेस में जानकारी दी कि 20 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय बंगरसिया, भोपाल (परीक्षा केंद्र क्रमांक -108035) के प्राचार्य और केन्द्राध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी कि रोल नंबर 108115179 – बबलेश मीणा की जगह कोई अज्ञात व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करत हुए खुद को बबलेश मीणा, निवासी दौसा (राजस्थान) बताया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना असली नाम सोनू कुमार मिश्रा, निवासी पटना (बिहार) बताया। आरोपी सोनू ने बताया कि पटना में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान जसवंत मीणा नाम के युवक से हुई थी। जसवंत ने उसे बबलेश की जगह परीक्षा देने के लिए 4 लाख रुपए का ऑफर दिया था, जबकि बबलेश से उसने 10 लाख रुपए में डील की थी। इस तरह जसवंत 6 लाख रुपये का मुनाफा कमाना चाहता था। जसवंत ने बबलेश से एडवांस में 2 लाख रुपए ले लिए थे और सोनू को फर्जी परीक्षार्थी बनने के लिए उसने 50 हजार रुपए पहले ही दे दिए गए थे।

दिल्ली से भोपाल फ्लाइट से आया था आरोपी 
पूछताछ में, आरोपी सोनी ने आगे बताया कि वह 19 अप्रैल को दिल्ली से फ्लाई लेकर भोपाल आया और एक होटल में ठहरा था। अगले दिन सुबह, 20 अप्रैल को आरोपी सोनू परीक्षार्थी बबलेश मीणा बन कर परीक्षा केन्द्र बंगरसिया भोपाल मे परीक्षा देने के लिए गया। जहां बायोमैट्रिक जांच मिसमैच होने पर एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट को उसपर शक हुआ। इसके बाद प्रंबंधन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मिसरौद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सोनू कुमार, जसवंत कुमार मीणा निवासी जयपुर राजस्थान एवं अभ्यर्थी बबलेश मीणा निवासी दौसा राजसथान को अरेस्ट कर दो मोबाईल फोन,  एक टेवलेट, फर्जी आईडी कार्ड और करीब डेढ़ लाख नगदी बरामद किया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.