दहशरे पर रावण दहन क्यों?: ब्राह्मण समाज ने उज्जैन में लगाए पोस्टर, महाकाल सेना ने भी दी चेतावनी; जानें वजह
दशहरे पर 2 अक्टूबर को रावण दहन को लेकर विवाद गहरता जा रहा है। महाकाल सेना और ब्राह्मण समाज ने उज्जैन में पोस्टर लगाकर देशव्यापपी विरोध की चेतावनी दी है। दोनों संगठनों ने रावण दहन करने वालों से तीखे सवाल पूछे हें। साथ ही शासन प्रशासन से यह परंपरा बंद करने की मांग की है।
परशुराम मंदिर में मंगलवार को इसे लेकर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें देशभर में रावण दहन का विरोध करने का निर्णय लिया गया। संगठन ने तर्क दिया कि रामायण या किसी धार्मिक ग्रंथ में रावण दहन का उल्लेख नहीं मिलता और यह परंपरा मनोरंजन और राजनीति का साधन बन चुकी है।
महाकाल सेना ने खासतौर पर ब्राह्मणों से अपील की है कि वे रावण दहन जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा न लें। महाकाल सेना के संरक्षक महेश पुजारी ने कहा, इतिहास या रामायण में कहीं भी रावण दहन का उल्लेख नहीं है। यह परंपरा अब मनोरंजन राजनीति का साधन बन चुकी है। कहा, वास्तव में जो राम की तरह हैं, वही रावाण दहन करें।
युवा ब्राह्मण समाज ने लगाए पोस्टर
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने भी रामघाट, गुदरी चौराहे और महाकाल घाटी के पास ये पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में सवाल उठाया गया है कि आखिर रावण दहन क्यों किया जाए? इस परंपरा को क्यों नहीं बंद कर देना चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र
महाकाल सेना ने पिछले साल मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर रावण दहन पर रोक लगाए जाने की मांग की थी। दोनों संगठनों ने रावण दहन करने वाली समितियों से कई सवाल किए हैं। शास्त्र संवत उत्तर न देने पर रावण दहन बंद करने को कहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.