Jwala

Express News

अन्य शहर

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पनाहगाह आलीशान फार्महाउस सहित अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पनाहगाह आलीशान फार्महाउस सहित अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग

62329042025145640ahmedabad_1745906589.webp

अहमदाबाद में मंगलवार सुबह-सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब नगर निगम (AMC) और पुलिस प्रशासन ने मिलकर चंडोला तालाब पर बने अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए 50 से ज्यादा बुलडोजर भेज दिए। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि लल्लू बिहारी नामक व्यक्ति ने तालाब के ऊपर आलीशान फार्महाउस बना रखा था, जहां कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दी जाती थी। हाल ही में यहां से 1,000 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसको लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की।

 

50 जेसीबी और 2,000 पुलिसकर्मी तैनात
ज्वाइंट सीपी (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया कि यह इलाका 'सियासतनगर बंगाल वास' के नाम से जाना जाता था, जहां बांग्लादेशी नागरिक बड़ी संख्या में रहते थे। AMC के सर्वे में पाया गया कि यह पूरा क्षेत्र अवैध निर्माण से भरा हुआ था, जिसे अब ध्वस्त किया जा रहा है। इस पूरे ऑपरेशन में 50 जेसीबी और करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इससे पहले भी 2009 में यहां कार्रवाई हुई थी, लेकिन उसके बाद दोबारा मिट्टी भरकर कब्जा कर लिया गया था।

 

हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने AMC की इस कार्रवाई के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए तत्काल सुनवाई की अपील की है।

6,500 संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने जानकारी दी कि अहमदाबाद और सूरत में चले तलाशी अभियान के बाद पूरे गुजरात में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान करीब 6,500 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 450 लोगों की पहचान कन्फर्म हो चुकी है कि वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि डॉक्युमेंट्स और तकनीकी सबूतों के आधार पर बाकी हिरासत में लिए गए लोगों की भी जांच जारी है। एक बार जब उनकी पहचान पक्की हो जाएगी, तो बीएसएफ और केंद्र सरकार के सहयोग से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.