Jwala

Express News

अन्य शहर

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटा

33626082025080817comp-9-3_1756194570.webp

जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में कई जगहों पर बादल फटने की खबर है। इसमें 10 से ज्यादा घर बह गए हैं। डोडा के भलेसा, थाथरी और मरमत में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई पुल भी बह गए।

बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (NH-244) भी बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है। राहत और बचाव का काम जारी है। डोडा और किश्तवाड़ में जिला प्रशासन और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर हैं। दोनों जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। राज्य में 750 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मंगलवार को मनाली में मनाली-लेह नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा ब्यास नदी के तेज बहाव में बह गया। इससे यातायात ठप है।

मनाली में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें भी ब्यास नदी में बह गईं। रेस्टोरेंट की सिर्फ आगे की दीवार बची। पीछे का पूरा हिस्सा ढह गया। मंडी के बालीचौकी में 2 बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इनमें 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं। हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग और तवांग के बीच सड़क पर सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े टूरिस्ट की गाड़ियों पर गिरने लगे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

राजस्थान में बीते 3 तीन से तेज बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

देशभर में बाढ़-बारिश की 4 तस्वीरें...

राजस्थान के नागौर जिले की कॉलोनियों में 3 फीट तक पानी भर गया है। सोमवार को अधिकारियों ने नाव पर बैठकर प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

राजस्थान के नागौर जिले की कॉलोनियों में 3 फीट तक पानी भर गया है। सोमवार को अधिकारियों ने नाव पर बैठकर प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर सोमवार शाम बस के ऊपर लैंडस्लाइड हो गया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर सोमवार शाम बस के ऊपर लैंडस्लाइड हो गया।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में सैपर कैंप के पास लैंडस्लाइड से दिरांग और तवांग के बीच लगभग 120 मीटर लंबा रास्ता बंद हो गया।

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में सैपर कैंप के पास लैंडस्लाइड से दिरांग और तवांग के बीच लगभग 120 मीटर लंबा रास्ता बंद हो गया।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच मंगलवार सुबह मनाली-लेह नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ब्यास के तेज बहाव में बह गया।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच मंगलवार सुबह मनाली-लेह नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ब्यास के तेज बहाव में बह गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.