Jwala

Express News

अन्य शहर

ओडिशा में इंजीनियर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद

विजिलेंस टीम को देखकर खिड़की से नोटों के बंडल फेंके; 7 ठिकानों पर रेड की

86630052025145854gslbe1wauaqqaok_1748594873.webp

ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को एक चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान उसके दो घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ। लाखों रुपए के सोने के गहने और महंगे कपड़े भी मिले हैं।

विजिलेंस टीम को देखते ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपए के नोटों के बंडल फेंकने लगा था। अधिकारियों ने नोटों की गड्डी बरामद कर ली है। कैश गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है। नोटों की गिनती जारी है।

इंजीनियर की पहचान ओडिशा सरकार के कर्मचारी बैकुंठ नाथ सारंगी के रूप में हुई है। वह राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में काम करता है। उसके पास आय से ज्यादा संपत्ति होने का पता चला था।

चीफ इंजीनियर के घर से मिले कैश की तस्वीरें-

विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान मिले कैश को फर्श पर रखकर गिनती की।
विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान मिले कैश को फर्श पर रखकर गिनती की।
इंजीनियर ने विजिलेंट टीम को देखते ही अपने फ्लैट की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंक दिए।
इंजीनियर ने विजिलेंट टीम को देखते ही अपने फ्लैट की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंक दिए।
चीफ इंजीनियर के फ्लैट से सोना भी मिला है। हालांकि, अभी इसकी कीमत नहीं बताई गई है।
चीफ इंजीनियर के फ्लैट से सोना भी मिला है। हालांकि, अभी इसकी कीमत नहीं बताई गई है।
विजिलेंस टीम हाथों के अलावा नोट गिनने वाली मशीन से भी रुपयों की गिनती की।
विजिलेंस टीम हाथों के अलावा नोट गिनने वाली मशीन से भी रुपयों की गिनती की।
बरामद कैश में ज्यादातर ₹500 के बंडल हैं। कुछ ₹200, ₹100 और ₹50 के बंडल भी शामिल हैं।
बरामद कैश में ज्यादातर ₹500 के बंडल हैं। कुछ ₹200, ₹100 और ₹50 के बंडल भी शामिल हैं।

फ्लैट और पैतृक आवास से 1-1 करोड़ कैश मिला आधिकारिक बयान में बताया गया कि ओडिशा पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पर छापा मारा। उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब 1 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए, जबकि अंगुल स्थित पैतृक आवास से 1.1 करोड़ रुपए मिले हैं।

बैकुंठ नाथ सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल में विजिलेंस के स्पेशल जज ने उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस ने अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला घर, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैट सहित 7 ठिकानों का पता लगाया।

इसके बाद 26 पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने सभी 7 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम में आठ DSP, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल थे। अंगुल में सारंगी के पैतृक घर के अलावा रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई।

 

भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड स्थित चीफ इंजीनियर के ऑफिस पर तलाशी ली गई। कैश बरामद होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें फर्श पर नोटों का ढेर पड़ा है। आसपास बैठे अधिकारियों को कैश गिनते हुए देखा जा सकता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.