राजस्थान: बूंदी का 300 करोड़ रुपये का बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, श्रमिकों पर संकट पोत परिवहन कंपनियों ने युद्ध के हालात को देखते हुए समुद्री बंदरगाहों से परिवहन के लिए बीमा देने से मना कर दिया है. इसके अलावा, माल ढुलाई की लागत में 10 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे बाजार में चावल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते राजस्थान के बूंदी और कोटा का चावल उद्योग भारी दबाव में है। निर्यात ठप होने से लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य का बासमती चावल बंदरगाहों और गोदामों में फंसा हुआ है।
मिल मालिकों के अनुसार, अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो उत्पादन रोकना पड़ सकता है, जिससे लगभग 10,000 श्रमिकों के सामने बेरोजगारी का खतरा पैदा हो गया है।
जिला लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रमनदीप शर्मा ने सोमवार को बताया कि बूंदी और कोटा की लगभग 35 इकाइयों में प्रतिदिन 25,000 क्विंटल चावल प्रसंस्कृत किया जाता है। इसका 80 प्रतिशत हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान और इराक को निर्यात होता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.