बेहतर जीवन शैली के लिए योग
रिसाली/ बेहतर जीवन शैली के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग बनाने में सहायक है। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग लंगर के योगाचार्य के मार्ग दर्शन में लगभग 400 लोगों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम आरंभ करने से पहले सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सनीर साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।
बाद में योग लंगर मैदान में अशोक महेश्वरी के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र भगत, सीमा साहू, माया यादव, रमा साहू, ईश्वरी साहू,सरिता देवगान,शीला नारखेडे,सविता ढवस मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन चंद्रपाल हरमुख ने किया।
योगा नृत्य बना आकर्षण
समापन के पहले योग लंगर में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चों ने योगा नृत्य किया। लगभग 8 मिनट के नृत्य में बच्चो ने संगीत में विभिन्न आसन दिखाए। प्रस्तुति के बाद अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने योग नियमित करने के लिए स्थल में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.