Jwala

Express News

खेल -क्रिकेट

दुर्ग क्रिकेट अकादमी में आधुनिक बॉलिंग मशीन की सुविधा, बल्लेबाजों की निखरेगी प्रतिभा

दुर्ग क्रिकेट अकादमी में आधुनिक बॉलिंग मशीन की सुविधा, बल्लेबाजों की निखरेगी प्रतिभा

731061020261249181010382812.jpg

नई तकनीक से सीनियर-जूनियर खिलाड़ियों की बैटिंग, रिएक्शन टाइम और तकनीकी कौशल को मिलेगा बढ़ावा

दुर्ग । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) की दुर्ग जिला इकाई के जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी में आधुनिक ऑटोमैटिक बॉलिंग मशीन सहित अत्याधुनिक ट्रेनिंग उपकरणों को शामिल किया गया है। इससे दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को अपनी तकनीक और खेल कौशल निखारने का अवसर मिलेगा। अकादमी में ऑटोमैटिक बॉलिंग मशीन, ऑटोमैटिक फीडर, ब्लूटूथ तकनीक के माध्यम से स्पीड एवं स्विंग कंट्रोल तथा विभिन्न फिटनेस उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन आधुनिक संसाधनों का उपयोग सीनियर, अंडर-19, अंडर-16, अंडर-14 एवं कैंप में शामिल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बैटिंग तकनीक, रिएक्शन टाइम, शॉट सिलेक्शन और समग्र खेल कौशल में सुधार करने में मदद मिलेगी। आधुनिक बॉलिंग मशीन सुविधा का उद्घाटन एक समारोह में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मशीन में गेंद डालकर किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को राज्य के भीतर ही उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक संसाधनों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोफेशनल स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्ग क्रिकेट अकादमी कई वर्षों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए तैयार करने का कार्य कर रही है। आधुनिक ट्रेनिंग उपकरणों की उपलब्धता इसी प्रयास को और मजबूती प्रदान करेगी। सचिव प्रमोद पारख ने कहा कि नई सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी नियमित प्रैक्टिस में किसी प्रकार की बाधा न आए और वे उच्चस्तरीय क्रिकेट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। सह सचिव आशीष सूर्यवंशी ने कहा कि अकादमी में अनुशासन, लगन और निष्ठा के साथ प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, फिटनेस और तकनीकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। कोषाध्यक्ष सुरेश साहू ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सीएससीएस रायपुर, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, अभिभावकों, कोचों, खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम संभव हो सका है। बॉलिंग मशीन के उद्घाटन अवसर पर एसोसिएशन के कोच गुरमीत भोगल, भारत सोनी, रवि कुमार, मो. रिजवान सहित सीनियर-जूनियर खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.