होम / खेल -क्रिकेट / IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा,
खेल -क्रिकेट
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा,
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं। राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। एलएसजी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से मिले 1 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और नौवें स्थान पर है, जबकि सीएसके अपने 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।
समान अंकों के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर तय की गई है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप आ गई है। जायसवाल ने 3 मैचों की 3 पारियों में 170 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं। रिजवी के नाम 2 मैचों में 160 रन हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ होना है। इस मैच में रिजवी जायसवाल को पीछे छोड़ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के पास ही पर्पल कैप है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले बिश्नोई के 3 मैचों में 7 विकेट हो गए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.