Jwala

Express News

खेल -क्रिकेट

पं. रविशंकर स्टेडियम की जल्द बदलेगी तस्वीर, कलेक्टर ने सीएससीए को भेजा प्रस्ताव

स्टेडियम को नया स्वरुप देने बीसीसीआई और सीएससीए का प्रतिनिधि मंडल 6 जुलाई को करेगा मौका मुआयना

661040720251312171000569161.jpg

दुर्ग । देश को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले दुर्ग के पं. रविशंकर स्टेडियम की जल्द तस्वीर बदलेगी। वर्तमान में जर्जर व दयनीय स्टेडियम को नया स्वरुप देने दुर्ग जिला क्रीड़ांगन समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीए) के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लीज पर हैंडओवर कर दिया गया है। इस संबंध में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के पहल पर कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा स्टेडियम के लैंड यूज, निर्माण कार्य और अन्य कार्ययोजना से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेेट संघ को प्रेषित किया गया है। यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को मिल भी गया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ भी हरकत में आ गया है।

Image after paragraph

बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को नए सिरे से सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाने से जुड़े प्रतिक्रिया में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के बोर्ड मेंबर अजय तिवारी ने बताया कि स्टेडियम को नया स्वरुप देने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया) और सीसीपीएल के डायरेक्टर विजय शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे पं. रविशंकर स्टेडियम पहुंचेगा और स्टेडियम का मौका मुआयना कर नया स्वरुप देने कार्ययोजना को गति दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में बीसीसीआई के सदस्य भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के बोर्ड मेंबर अजय तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों का दुर्ग आगमन पं. रविशंकर स्टेडियम को नया स्वरुप देने की दिशा में नए अध्याय की शुरुआत होगी। स्टेडियम का नए सिरे से कायाकल्प होने से यहां अंतर्राष्ट्रीय व रार्ष्टीय स्तर के मैच देखने खेलप्रेमियों को अवसर मिलेगा। साथ ही यह स्टेडियम उभरते खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बड़ा मंच प्रदान करेगा।


RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.