Jwala

Express News

राजनीती

भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं वोकल फार लोकल सम्मान समारोह की शुरुआत

भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं वोकल फार लोकल सम्मान समारोह की शुरुआत

674280920250635501002492791.jpg

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को वोकल फार लोकल अपनाने से होगा पूर्ण - सुरेंद्र कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाल्य काल से मां भारती की सेवा के प्रति मन में भाव उत्पन्न हो गया था - ललित चंद्राकर

 

Image after paragraph

 

 

हम सब का एक ही सपना स्वस्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत हो अपना - अलका बाघमार महापौर

 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में देश के यह यशस्वी प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने वालों का सम्मान का दो दिवसीय कार्यक्रम दुर्ग शहर में स्थित ठगड़ा बांध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार रहे | आयोजित आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने वाले और प्रेरित करने वालों का सम्मान किया गया 

 

  इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव से कुछ कर गुजरने की इच्छा रखकर अपना जीवन मां भारती की सेवा में लगा दिया था उन्होंने अपने जीवन काल की शुरुआत में संघर्ष में बिताएं गरीब स्थिति में उनका जीवन था एनसीसी से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने लगे उन्होंने जब 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली स्वच्छ भारत का देश की जनता से आह्वान किया देश की जनता ने उनके इस आवाज को हाथों-हक लेकर आज अपने जीवन में आत्मसात कर लिया है हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और कई ऐतिहासिक निर्णय जिसके दूरगामी परिणाम देश के हित में थे आत्मनिर्भर भारत, 2047 विकसित भारत संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है आज हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा चुका है रक्षा के क्षेत्र हो कृषि का क्षेत्र हो या फिर औद्योगिक क्षेत्र हो हम अपनी जगह से आगे बढ़ते जा रहे हैं आज हमारा देश विश्व की सबसे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस सब श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 का निर्णय ऐतिहासिक है जिसका सभी वर्गों का ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें |

   दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सदैव संघर्ष से भरा रहा 1965 के युद्ध समय के समय सैनिक जो स्टेशन से जा रहे थे उनको देखकर उनके मन में एक भाव आया कि देश के लिए कुछ करना चाहिए संघ में दायित्व में आने के पश्चात मां भारती के परम वैभव शिखर को ले जाने को लेकर कार्य करना प्रारंभ किया विभिन्न राज्य में विस्तारक के रूप में कार्य किया भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वाह करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने गुजरात को एक विकसित राज्य के रूप में बनाया आज गुजरात मॉडल पूरे देश में देखा जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनहित कई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आए जिससे आम जनमानस के जीवन में सुधार आया और देश विकास के पथ पर अग्रसर हो गया देश में चल रहे हैं आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें |

दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता उनके कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास के सौपान को प्राप्त कर रहे हैं 2014 के पहले सैन्य सामग्री खरीदने के लिए हमारे देश के पास अर्थ की कमी थी लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विकासशील देशों की श्रेणी में खड़ा होने को तैयार है एक समय हम आयातक देश की श्रेणी में आते थे लेकिन आज कई क्षेत्र में निर्यातक की भूमिका निभा रहे हैं यहां तक की दूसरे देशों को भी हम हथियार सप्लाई कर रहे हैं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देश के हर नागरिक अपना दायित्व मानकर और वोकल फार लोकल अपना कर 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर लेंगे हम सब का एक और सपना है स्वच्छ भारत आत्मनिर्भर भारत हम सब के सामूहिक प्रयास से ही पूर्ण हो पाएगा |

       आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री नवीन पवार ,गायत्री वर्मा ,शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू ,बंटी चौहान ,कमलेश फेकर ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अनूप गटागट, धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, विनायक नातू, युवा मोर्चा प्रदेश शह कोषाध्यक्ष नितेश साहू राहुल दीवान एमआईसी मेंबर निलेश अग्रवाल, काशी राम कोसरे ,शशि द्वारका साहू, मंडल महामंत्री नवीन साहू, राजेश साहू, दिनेश नालोडे, जय श्री राजपूत, कंचन सिंह ,कुमुद बघेल ,मौसमी ताम्रकार ,किरण मिश्रा, क्षमा तिवारी, कमल सोनी, रेखा चंद्राकर, श्रद्धा सोनी, वीरेंद्र तन्ना, कमल शर्मा, पार्षद ललित ठाकुर, सवित्री दमाहे ,सरिता चंद्राकर, विनोद चंद्राकर चंद्रकांत साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.