भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से शुरू होगा - सहयोग केन्द्र, मंत्रियों की तय हुई उपस्थिति
रायपुर । भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश कार्यालय स्थित 'सहयोग केन्द्र' एक बार फिर सक्रिय किया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े इस केन्द्र को अब नए सिरे से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें मंत्रियों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। इस पहल की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ हो रही है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि आगामी सप्ताह में सहयोग केन्द्र में 5 मंत्रियों की उपस्थिति तय की गई है। 6 अक्टूबर से कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे।
सहयोग केन्द्र में मंत्रियों की उपस्थिति का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: 6 अक्टूबर (सोमवार): राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, 7 अक्टूबर: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, 8 अक्टूबर: वन मंत्री केदार कश्यप, 9 अक्टूबर: कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत, 10 अक्टूबर: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल.
गौरतलब है कि पहले भी यह केन्द्र शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण इसका उद्देश्य विफल होता दिखा। कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों के निवास का लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे असंतोष की स्थिति बन रही थी। अब संगठन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्रियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यकर्ताओं की बात सीधे मंत्रियों तक पहुंच सके और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.