CM योगी की चेतावनी: बरेली बवाल पर योगी ने कहा- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी
लखनऊ: बरेली में शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने 10 एफआईआर दर्ज की हैं और 39 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बरेली पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीआईजी के अनुसार, तौकीर रजा के संगठन से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ सबूत मौजूद हैं और उन्हें एफआईआर में शामिल किया गया है।
डीआईजी ने बताया कि घटनास्थल से हथियार, खाली खोखे, बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद कुछ स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर के संबंध में एसएसपी ने जानकारी दी कि थाना कोतवाली में 5, बारादरी में 2, तथा किला, प्रेम नगर और कैंट थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई हैं।
उन्होंने कहा कि कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनमें मौलाना तौकीर रजा भी शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर सभी 8 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ऐसा सबक देंगे कि पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी
दूसरी और लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की हालिया घटना पर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उनकी सरकार दंगाइयों को 'ऐसा सबक सिखाएगी कि आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी।' शनिवार को 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047' कार्यक्रम में बोलते हुए, सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और उन्हें उसी 'भाषा' में जवाब दिया जो वे समझते थे।
उन्होंने पूर्व की सरकारों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 'चाचा-भतीजा' वसूली में लिप्त थे और माफियाओं को समानांतर सत्ता चलाने की छूट दी गई थी। सीएम ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर माफिया राज को खत्म किया है और उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकालकर विकास की राह पर ला खड़ा किया है, जिससे प्रदेश अब ₹70,000 करोड़ के राजस्व अधिशेष वाला राज्य बन गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.