कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती
नईदिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े (83) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनको कर्नाटक में बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खडग़े को मंगलवार रात को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उनको कुछ जांचों के लिए भर्ती कर लिया है। उनकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
कांग्रेस के एक नेता ने मीडिया को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं, खडग़े पूरी तरह ठीक हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं। बता दें कि पिछले साल खडग़े को जम्मू-कश्मीर में कठुआ की रैली को संबोधित करते समय चक्कर आ गा था। तब उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह ठीक हैं और उनकी मृत्यु जल्दी नहीं होगी। खडग़े ने रैली में कहा था, जब तक हम (नरेंद्र) मोदी को नहीं हटा देते, मैं जीवित रहूंगा।
खडग़े को 7 अक्टूबर को नागालैंड के कोहिमा जाना है, जहां वे नागा सॉलिडैरिटी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षित लोकतंत्र, सुरक्षित धर्मनिरपेक्षता और सुरक्षित नागालैंड विषय पर आयोजित कार्यक्रम में युवा रोजगार और सड़क संपर्क जैसे जरूरी समस्याओं पर चर्चा होगी। यहां 10,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, तबीयत में सुधार न होने पर खडग़े का दौरा रद्द हो सकता है। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, नागालैंड प्रभारी सप्तगिरि शंकर उलाका (ओडिशा सांसद) शामिल होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.