झारसुगुड़ा: ओडिशा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- 'देश को हमने उसके लूटतंत्र से बाहर निकाला'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (27 सितंबर) को ओडिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित किया। कहा, डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशावासियों ने ‘विकसित ओडिशा’ का संकल्प लिया था। हमारी डबल इंजन की सरकार इसे अब तेजी से आगे बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 2014 के बाद मेरी सरकार ने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला है। पहले साल का 2 लाख कमाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को भी इनकम टैक्स देना पड़ता था। अब 12 लाख तक यह फ्री है। जीएसटी दरें कम करके हमने हर परिवार को राहत दी है।
BSNL की स्वदेशी 4G सेवा
पीएम मोदी ने बताया, आज ओडिशा के विकास के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। साथ बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ भी किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं और ओडिशा में भी हजारों घरों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा, चिप से लेकर जहाज निर्माण तक भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने पारादीप से झारसुगुड़ा तक विशाल औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ के पैकेज की मंजूरी का उल्लेख किया। इससे 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
शिक्षा और कौशल विकास पर भी जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरिट’ योजना के तहत तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा। ताकि युवाओं को बड़े शहरों में नहीं जाना पड़े। उन्होंने देश के हर क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश होने की बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा के विकास पर ध्यान देने की सराहना की और नई अमृत भारत ट्रेन, कौशल विकास परियोजनाएं तथा सेमीकंडक्टर पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उल्लेख किया।
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए, जिसका उद्देश्य कमजोर वर्गों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.