development-is-getting-a-new-identity-in-naxalism-free-bastar-mahesh-kashyap
बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए इसे बस्तर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बताया है। महेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा बस्तर से 'लाल आतंक' के समूल सफाए के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा सांसद महेश कश्यप ने अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किए गए सवालों को कांग्रेस नेतृत्व के भटकाव और वैचारिक दरिद्रता से उपजा प्रलाप बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक माओवाद मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है। इस समयसीमा में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रायपुर में ली जाने वाली उच्चस्तरीय बैठक उन शेष 5 प्रतिशत इलाकों को भी माओवाद मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी, जहाँ मुट्ठी भर सशस्त्र माओवादी सक्रिय हैं। यह 'ऑपरेशन क्लीन' की अंतिम बड़ी समीक्षा होगी। महेश कश्यप ने नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अर्जित उपलब्धियों का जिक्र कर कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों ने 317 माओवादियों को ढेर किया, जिनमें बसवा राजू और हिड़मा जैसे शीर्ष नक्सली लीडर शामिल थे।
भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आज जब बस्तर का 95 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है, और 40 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया है, तब दीपक बैज इस बात पर गर्व करने के बजाय गैरजरूरी सवाल उठाकर कांग्रेस और नक्सलियों के भाईचारे को प्रमाणित कर रहे हैं। महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच बेहतर तालमेल ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। बस्तर पण्डुम के आयोजन को विकास और संस्कृति का मिलन बताते हुए महेश कश्यप ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पण्डुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन दर्शाता है कि अब बस्तर केवल बंदूकों की गूंज के लिए नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और विकास के लिए जाना जा रहा है। सांसद महेश कश्यप ने बस्तर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.