दुर्ग में सचिन पायलट के स्वागत की भव्य तैयारी
दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के आगमन पर दुर्ग में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में मिनिमाता पुलगाँव चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं का उत्साहजनक प्रदर्शन करते हुए भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक झाडूराम देवांगन गारमेंट स्कूल के पास स्थित सभा स्थल पहुंचेगी। यहां कांग्रेसजनों का विशाल सम्मेलन आयोजित होगा।
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि यह स्वागत समारोह कांग्रेसजनों की एकजुटता, संघर्षशीलता और संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं और साथियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं।
दुर्ग शहर में सचिन पायलट के स्वागत को लेकर माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण है और कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.