PM Modi का राष्ट्र को संबोधन: स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत तक...; GST सुधार को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (21 सितंबर) को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर 2025 से देश में नए GST सुधार (GST Reforms) लागू होंगे। उन्होंने इसे 'देश का बचत उत्सव' बताया और कहा कि इन सुधारों से हर परिवार को राहत मिलेगी और भारत की विकास यात्रा और तेज होगी। आइए पीएम मोदी की स्पीच की 5 बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।
1. केवल दो टैक्स स्लैब – 5% और 18%
पीएम मोदी ने कहा कि अब GST व्यवस्था में केवल दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) होंगे। इससे रोजमर्रा की अधिकांश वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।
इनमें या तो टैक्स नहीं लगेगा या सिर्फ 5% टैक्स देना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले 12% टैक्स वाले 99% सामान अब 5% स्लैब में लाए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सुधारों के साथ-साथ आयकर (I-T) छूट सीमा बढ़ाने के फैसले से देश की जनता को ₹2.5 लाख करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम मिडिल क्लास के लिए एक बड़ी राहत है और युवाओं को भी रोजगार व अवसर उपलब्ध कराएगा।
3. 2017 से अब तक GST का सफर
मोदी ने याद बताया कि जब 2017 में जीएसटी लागू किया गया था, तब देश अनेक करों के जाल में फंसा हुआ था। ऑक्ट्रॉय, एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट और सर्विस टैक्स जैसे दर्जनों कर लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण थे। अब यह जटिलता खत्म हो चुकी है और व्यापार करना आसान हुआ है।
4. युवाओं के लिए नए अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि इन सुधारों से युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे। जीएसटी के सरल ढांचे से व्यापार में तेजी आएगी, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
पीएम मोदी ने देशवासियों से ‘Made in India’ उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा, ''आइए हम ऐसे सामान खरीदें जो भारत में बने हों, जिनमें हमारे युवाओं की मेहनत और पसीना शामिल हो। यही आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम है।''
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.