Jwala

Express News

राजनीती

भारत के विजन 2047 का लक्ष्य देश को नवाचार, सतत विकास के केंद्र में बदलना : प्रधानमंत्री मोदी

भारत के विजन 2047 का लक्ष्य देश को नवाचार, सतत विकास के केंद्र में बदलना : प्रधानमंत्री मोदी

23224042025182016pm_modi_370.jpg

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के ‘विजन 2047’ का लक्ष्य देश को नवाचार, सतत विकास और समावेशिता के केंद्र में बदलना है, जहां हर नागरिक उच्च गुणवत्ता वाला जीवन जी सके और देश की प्रगति लोगों पर केंद्रित और धरती के अनुकूल हो.

प्रधानमंत्री का संदेश यहां तीन-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पढ.ा गया. उन्होंने अपने संदेश में कहा, ”यह विजन केवल आर्थिक प्रकृति का नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ नवाचार और आधुनिकता को अपनाने पर गर्व करता है.” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) की इकाई स्वदेशी शोध संस्थान ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य ”विकास के भारतीय मॉडल” के आधार पर 2047 की ओर भारत की विकास यात्रा के लिए दूरर्दिशतापूर्ण अंतर्दृष्टि और रणनीतिक मार्ग तैयार करना है.

प्रधानमंत्री ने ‘विजन 2047: समृद्ध और महान भारत’ विषय पर सम्मेलन के आयोजन की सराहना की और इसे एक “विचारशील पहल” बताया तथा इसकी सफलता की कामना की. उन्होंने अपने संदेश में कहा, ”भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाने जा रहा है, इसलिए हमारा विजन एक ऐसे भविष्य से प्रेरित है जो समृद्ध, आत्मनिर्भर, समावेशी और विश्वस्तर पर सम्मानित हो.” उन्होंने कहा कि इस तरह का विजन भारत को नवाचार, सतत विकास और समावेशिता के केंद्र में बदलने की आकांक्षा रखता है, जहां हर नागरिक उच्च गुणवत्ता वाला जीवन जी सके और राष्ट्र की प्रगति लोगों पर केंद्रित और धरती के अनुकूल हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 के लिए भारत का विजन सिर्फ एक मंजिल नहीं है, बल्कि “मजबूत, विकसित और समावेशी भारत” के निर्माण की सतत यात्रा है. उन्होंने कहा, ”प्रेरित युवाओं और सशक्त संस्थानों के माध्यम से, भारत एक ऐतिहासिक परिवर्तन हासिल करने के लिए तैयार है.”


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.