लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को NSA के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया। लेह हिंसा, CBI जांच और NGO पर सरकार की कार्रवाई।
लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को शुक्रवार (26 सितंबर 2025) दोपहर उनके गांव उल्याकटोपो से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है। सरकार ने 24 सितंबर को लेह हिंसा के लिए वांगचुक को जिम्मेदार माना है। इसमें 4 युवकों की मौत और 80 घायल हुए थे।
वांगचुक की गिरफ्तारी से पहले तनाव
सोनम वांगचुक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले थे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया। वह पीसी में नहीं पहुंचे तो आयोजकों को संदेह हुआ। बाद में देर शाम उनके गिरफ्तारी की पुष्टि हुई। लेह में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। चौथे दिन कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद और मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है।
लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर बिना चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग की गई। न तो पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया और न ही वॉर्निंग फायर किया गया।
वांगचुक की संस्था SECMOL का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा CBI ने उनकी दूसरी संस्था HIAL के खिलाफ भी FCRA के उल्लंघन की जांच शुरू की है। HIAL को दी गई सरकारी जमीन की लीज रद्द कर दी गई है। आयकर विभाग से भी नोटिस जारी हुआ है। एक पुराना राजद्रोह का केस फिर से खोला गया है।
सोनम वांगचुक को अपनी गिरफतारी का अंदेशा पहले ही था। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था इस आंदोलन के लिए अगर मुझे गिरफ्तार होना पड़े तो मुझे खुशी होगी। क्योंकि, मैं लद्दाख के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं। इसके लिए मेरा जेल में रहना बाहर रहने से ज्यादा अनुकूल होगा। देश को पता चलेगा कि असल में हो क्या रहा है? CBI जांच को लेकर उन्होंने कहा कि अब सीमा से बाहर जाकर जांच की जा रही है, और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना नजर आती है
सोमन वांगचुक ने हाल ही में ट्विटर पर 'GenZ Revolution' शब्द का प्रयोग किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे नकार दिया। एक पत्रकार ने उन्हें उसी वीडियो का हिस्सा सुनाया, तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और फेक न्यूज़ का आरोप लगाया।
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी ने लद्दाख के राजनीतिक परिदृश्य में नया मोड़ ला दिया है। सरकार के खिलाफ स्थानीय आक्रोश बढ़ता जा रहा है और यह स्थिति केंद्र-लद्दाख वार्ता को प्रभावित कर सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.