लेह-लद्दाख आंदोलन उग्र: BJP कार्यालय पर हमला, पत्थरबाजी कर गाड़ियां फूंकी; सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा
लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए पिछले 15 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार (24 सितंबर) को अचानक उग्र हो गया। लेह में युवाओं ने BJP कार्यालय के बाहर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि पत्थरबाजी करते हुए वाहनों में आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। सरकार ने अब यहां के नेताओं से बात करने के लिए बैठक बुलाई है।
प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को लेह स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर वे उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पथराव किया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
क्यों भड़का गुस्सा?
प्रदर्शनकारियों की तीन मुख्य मांगें हैं। इनमें लद्दाख को पुन: पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने, संवैधानिक अधिकारों की बहाली, विशेषकर छठी अनुसूची के तहत संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार, पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा करना शामिल है।
सोनम वांगचुक का समर्थन
इस आंदोलन को प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन प्राप्त है, जो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान दो महिला प्रदर्शनकारी बीमार पड़ गईं, जिनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया।
केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए 6 अक्टूबर को लद्दाख प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। इसमें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के सदस्य भाग लेंगे।
कारगिल डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता सज्जाद कारगिली ने X (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा - लद्दाख कभी शांतिपूर्ण था, लेकिन अब केंद्र के असफल प्रशासनिक प्रयोग की वजह से हताशा और असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता और समझदारी से मुद्दे को हल करने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.