महतारी वंदन की 20वीं किस्त - केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से खाते में 1-1 हजार रूपए भेजा गया है। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज खुशी का मौका रहा। नवरात्रि के समापन के साथ मातृशक्ति को सम्मान करते हुए प्रदेश की सरकार ने महतारी वंदन योजना के पैसे आज (शनिवार) को उनके खाते में ट्रांसफर किए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद योजना के हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी 20 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केन्द्र/प्रदेश की सरकार ने ही किया है। जन-धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100₹ में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाये। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओं को अब छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल जा रहे है।
प्रदेश के सर्वांगीन विकास के लिए तत्पर प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है, जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं, उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। बीते वर्ष से शुरू हुई योजना के तहत अब तक 20 किस्त सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.