राम मंदिर परिसर में कथित चोरी के मुद्दे पर भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले – “राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट”
दुर्ग। अयोध्या राम मंदिर परिसर में कथित चोरी की घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट” और इस मामले को लेकर सवाल उठाए।
भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और ऐसे स्थान पर चोरी जैसी घटनाओं की खबरें सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन संस्थाओं और संबंधित प्रबंधन के पास है, उन्हें इस मामले पर जवाब देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था के मुद्दों पर राजनीति करने वाले लोगों को अब मंदिर से जुड़े मामलों पर भी स्पष्ट स्थिति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर परिसर में इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में तथ्य सामने आने चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.