जंतर मंतर में छात्रों व महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ मध्य ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया बताया गया कि जंतर मंतर में अपनी जायज मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे थे उनका समर्थन करने कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सांसद और नेताओं को गिरफ्तार कर दिया गया वहीं दूसरी ओर छात्रों के ऊपर दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिसमें सैकड़ो छात्र घायल हुए इसके विरोध में आज मध्य ब्लॉक द्वारा राजीव भवन दुर्ग से रैली निकालकर शनिचरी बाजार चौक,तहसील लाइन,पटेल चौक, जी ई रोड से गाँधी प्रतिमा में समापन किया गया।
अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बैठी है तब से देश की जनता के ऊपर कहर ढा रही है मालूम होना चाहिए कि हमारे जननायक राहुल गांधी युवाओं की आवाज बन चुके हैं प्रियंका गांधी भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की आवाज को दबाना है केंद्र सरकार का यह रवैया जन विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का है जंतर मंतर में न्याय और संवाद की मांग कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया है जो की छात्राओं और बच्चों को भी नहीं बक्शा उनके साथ जो व्यवहार किया गया बहुत ही निंदनीय है केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन ने संविधान का गला घोट दिया सरकार छात्रों की जायज मांगों पर बात करने के बजाय दमनकारी रास्ता अपना रही है केंद्र सरकार को चाहिए के तत्काल केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले। जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,रायसिंह दिकोला,राहुल शर्मा,कौशल किशोर सिंह,दुष्यंत ताम्रकार,अशोक मेहरा,गणेश सोनी,गुरदीप भाटिया,हेमंत तिवारी,राजकुमार वर्मा,शकुन ढीमर,देव सिन्हा,प्रकाश सिवनकर,मीना पाल,सरिता ताम्रकार,सुमित घोष,नंद किशोर शर्मा,मंजू सोनी,नीता कश्यप,मीना मानिकपुरी,ममता गुप्ता,भूपेंद्र सेन भीम,नीलू जेम्स,अली असगर,मनीष सोनवानी,ईश्वर साहू,मनोज सिन्हा, शत्रुघन चक्रधारी,अभिनव बघेल,एनी पीटर,आर एन सेनापति,बरसाती मटियारा,अनीस थारानी,शाहिद खान,हुसैन मथाई,हितेश सेन,एज़ाज गोल्डी,फिरोज खान,रुपेश शर्मा,हिमांशू शर्मा,चिराग शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.