भाटापारा में टमाटर की कीमत गिरकर 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गई। लागत से कम दाम मिलने से नाराज किसान ने सब्जी मंडी के बाहर अपनी पूरी उपज फेंककर विरोध जताया।
भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में इन दिनों किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि, सब्जी मंडी में टमाटर का भाव गिरकर करीब 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। लागत से भी कम दाम मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी उपज को बेचने के बजाय मंडी के बाहर ही टमाटर फेंककर विरोध जताया।
बताया जा रहा है कि, किसान सुबह अपनी फसल लेकर सब्जी मंडी पहुंचा था, लेकिन व्यापारियों द्वारा बहुत कम कीमत लगाई गई। इतने कम दाम में टमाटर बेचने से उसे नुकसान ही होना था। इससे नाराज होकर किसान ने अपनी पूरी उपज मंडी के बाहर सड़क किनारे फेंक दी।
किसानों के लिए घाटे का सौदा
किसानों का कहना है कि, टमाटर की खेती में बीज, खाद, दवाई, मजदूरी और परिवहन में काफी खर्च आता है, लेकिन मंडी में उन्हें लागत का भी दाम नहीं मिल रहा। ऐसे में खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
सब्जी की खेती छोड़ने को मजबूर होने किसान
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि, सब्जियों के लिए भी उचित समर्थन मूल्य या व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके। किसानों का कहना है कि, अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में कई किसान सब्जी की खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.