होम / राजनीती / जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर सम्मान किया
राजनीती
जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर सम्मान किया
छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर आज दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेस के साथियों के साथ उनके न्यू आदर्श नगर पोटिया दुर्ग निवास पहुंचकर उनका आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि श्री देशमुख अपने अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल के बल पर उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाया है, बल्कि दुर्ग शहर को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व भी उन्हें अनेक राष्ट्रीय पदकों एवं सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। हम भाग्यशाली है उनका सम्मान करने का अवसर मिला है हम अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।
उनकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।
स्वागत करने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायसिंह ढिकोला,उपाध्यक्ष पार्षद दीपक साहू,पोषण साहू,दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गुरदीप सिंह भाटिया,सचिव मुकेश राठी,आशीष दुबे प्रमुख थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता नासिर खोखर ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.