खाद्यान्न में राज्य आत्मनिर्भर हो और किसानों की आर्थिक उन्नति हो ऐसा बजट में कुछ भी नहीं है - छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन
दुर्ग। वित्तमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के विधानसभा में 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, लगभग 2 घंटे से अधिक भाषण में 75 मिनट बाद कृषि का उल्लेख हुआ इससे पता चलता है कि खेती किसानी सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।
कृषक उन्नति योजना में पहले सिर्फ सरकार को धान बेचने वाले किसानों को शामिल किया गया था इस बार दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो कुटकी, रागी उत्पादक किसानों को भी योजना में शामिल किया गया है और इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है इसके अलावा नया कुछ भी नहीं है। लगता है कि सरकार उद्यानिकी फसल एवं अन्य उपज लेने वाले किसानों की उन्नति नहीं करना चाहती है।
सुनिश्चित सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण बिजली की उपलब्धता के लिए कुछ भी नहीं है। बजट से न तो उत्पादन में वृद्धि होगी और न ही उत्पादकता में सुधार होगा। किसानों को जैविक खेती के प्रोत्साहित करने के लिए कुछ भी नहीं है, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन करने वाले और मत्स्य पालन करने वाले किसानों के लिए सिर्फ जुमले हैं। चांवल के अतिरिक्त अन्य खाद्यान्न में राज्य आत्मनिर्भर और किसान स्वावलंबी बने इसके लिए बजट में कोई दिशा नहीं है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.