वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा
कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं लोकसभा सांसद श्री सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सह-प्रभारी, विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल हुए।बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, एआईसीसी एवं पीसीसी ऑब्जर्वर तथा देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
बैठक में दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत रायपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने अपने प्रभार क्षेत्र से संबंधित जानकारी साझा की तथा अभियान की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।
*25 अक्टूबर को राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं संगठनात्मक बैठक*
अभियान के तहत आगामी 25 अक्टूबर को रायपुर स्थित राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ऑब्जर्वर एवं महाराष्ट्र की सांसद श्रीमती डॉ. शोभा बच्छाव सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारियों की पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। रायपुर शहर के प्रभारी श्री अरुण वोरा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.