Jwala

Express News

राजनीती

कांग्रेस ने पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी

कांग्रेस ने पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी

3072803202614382282928032026112538image_750x_5f32a2eac93bd.webp

5 ब्लॉक प्रभारी , 10 मंडल प्रभारी किए नियुक्त 
दुर्ग। 
संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सीमा वर्मा के अनुमोदन से जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल द्वारा संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके तहत कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए 5 ब्लॉक प्रभारी, 10 मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा जिला कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार रायसिंह ढिकोला को दुर्ग शहर कांग्रेस संगठन का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं शहर के विभिन्न ब्लॉकों में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके तहत अजय शर्मा को दक्षिण ब्लॉक, पोषण साहू को पश्चिम ब्लॉक, दुष्यंत देवांगन को पूर्वी ब्लॉक, प्रकाश जोशी को उत्तर ब्लॉक तथा संजय बत्रा को मध्य ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों, मंडलों एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि
“संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है। सभी पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है तथा उनके कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएंगे।
धीरज बाकलीवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अब वार्ड एवं बूथ स्तर की कार्यकारिणी का भी नए सिरे से गठन किया जाएगा, जिससे कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जा सके।
इन पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी : रायसिंह ढिकोला (प्रभारी महामंत्री संगठन) , अब्दुल गनी (प्रशासन/अनुशासन/निगरानी प्रभारी ), राजू भाटिया (वित्तीय एवं लेखा प्रभारी), कौशल किशोर सिंह (विधि विभाग एवं कानूनी सलाहकार) ,दीपक साहू (पार्षद दल प्रभारी) , राजकुमार नारायणी ( कार्यक्रम प्रभारी योजना एवं क्रियान्वयन), राजकुमार पाली ( कार्यक्रम सूचना प्रभारी ), अजय शर्मा ( प्रभारी दक्षिण ब्लॉक ), पोषण साहू ( प्रभारी पश्चिम ब्लॉक ), दुष्यंत देवांगन ( प्रभारी पूर्वी ब्लॉक ), प्रकाश जोशी ( प्रभारी उत्तर ब्लॉक) , संजय बत्रा ( प्रभारी मध्य ब्लॉक) , विजय चंद्राकर ( सर्वसमाज समन्वयक), जमुना साहू ( प्रभारी महिला कांग्रेस) , मुकेश साहू ( प्रभारी युवा कांग्रेस) निकिता मिलिंद ( मीडिया प्रभारी) , गौरव उमरे ( जिला कांग्रेस अध्यक्ष संलग्न), अजय मिश्रा ( प्रभारी सेवादल) , राहुल शर्मा ( प्रभारी एनएसयूआई) ,राकेश यादव ( संगठन प्रभारी संलग्न), मनदीप सिंह भाटिया ( प्रभारी गायत्री मंदिर मंडल ) , जगमोहन ढीमर ( प्रभारी चंडी मंदिर मंडल) ,भूपेंद्र सेन ( प्रभारी कसारीडीह मंडल ) ,खुर्शीद अहमद ( प्रभारी सिकरोला मंडल ), वेंकट राव शास्त्री ( प्रभारी तितुरडीह मंडल) , धनंजय साहू( प्रभारी नया पारा मंडल) , दीपक जैन ( प्रभारी स्टेशन मंडल) , अविनाश यादव ( प्रभारी गोपाल मंदिर मंडल) , सुरेंद्र सिंह राजपूत ( प्रभारी साई मंदिर मंडल) , सुभाष पाल ( प्रभारी बोरसी मंडल) , मुकेश राठी ( अन्य सामाजिक संगठन समन्वयक )



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.