दुर्ग में विकास कार्यों को मिली रफ्तार: महापौर अलका बाघमार ने मुक्तिधाम का भूमि पूजन किया, नाला निर्माण का किया निरीक्षण
दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार लगातार मैदान में सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 स्थित शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग 26.23 लाख रुपये की लागत आएगी।
भूमि पूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे।
इसके बाद महापौर ने वार्ड क्रमांक 15 के करीढीह क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रहा है। सड़क, नाली, मुक्तिधाम और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से दुर्ग शहर को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
लगातार भूमि पूजन, निरीक्षण और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग से यह स्पष्ट है कि दुर्ग नगर निगम विकास कार्यों की रफ्तार बनाए रखने के साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.