Jwala

Express News

राजनीती

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश, धीरज और मुकेश ने संभाला पदभार

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश, धीरज और मुकेश ने संभाला पदभार

9630712202505370866706122025134833whatsappimage2025-12-06at7.04.17pm.webp

जिला अध्यक्ष संगठन को मजबूत कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करें विरोध-भूपेश बघेल
दुर्ग । 
कांग्रेस के नवनियुक्त दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शनिवार को राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। उन्होने यह पदभार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा की विशेष उपस्थिति में ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर नवनियुक्त तीनों अध्यक्षों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस अवसर पर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के 2 वर्ष का कार्यकाल जनता को हिटलर और अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी है। पूरे प्रदेश की संपदा, संपत्ति, कारखाने अडानी और अंबानी को देने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश नहीं देश में बड़ी-बड़ी कंपनी, यहां तक देश की रक्षा के क्षेत्र में कई निर्माण के कार्य अडानी व अंबानी को दिए जा रहे है। राहुल गांधी और कांग्रेस देश को बेचने का हमेशा विरोध करते आ रहे है और करते रहेंगे। उन्होने नवनियुक्त अध्यक्षों से कहा कि वे अपने जिले में संगठन को मजबूत करें और सभी वरिष्ठ छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पूरजोर विरोध करने में अपनी ताकत लगाएं।

Image after paragraph

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिला अध्यक्ष का पद कार्यकर्ताओं की पसंद और राय से आलाकमान द्वारा चुना गया है। आगे कांग्रेस अब मजबूती के साथ जिला स्तर पर विधानसभा स्तर पर ब्लॉक स्तर पर बूथ स्तर पर भाजपा के तानाशाही, हिटलर शाही निर्णय, बिजली बिल बढ़ोतरी जमीन की गाइडलाइन की दर में बढ़ोतरी, किसानों के मुद्दे युवाओं के मुद्दे प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दों पर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी सभा को संबोधित कर जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष व आंदोलन जारी रखने का आव्हान किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने तीनों जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति में दुर्ग जिला बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। दुर्ग जिले से दो  मुख्यमंत्री रहे है। भाजपा से पूरे प्रदेश की जनता नाराज़ है। अब  कांग्रेस के सभी नेता  एकजुट होकर भाजपा के काले कानून , जनविरोधी निर्णय का विरोध करेगी और वरिष्ठ नेताओं का पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक बदरूद्दीन कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, रिसाली महापौर शशि सिंह, चरोदा कुम्हारी महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व महापौर आएन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, सीजू एंथोनी, अल्ताफ अहमद, पूर्व सभापति राजेश यादव,प्रवक्ता नासिर खोखर, पुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, राजकुमार साहू, दीपक साहू, अब्दुल गनी, भोला महोबिया,कमल नारायण रुंगटा, आनंद ताम्रकार, सुमित पवार, हमीद खोखर, इरफान खान, परमजीत सिंह भुई, प्रेमलता साहू, कन्या ढीमर,आयुष शर्मा, वरुण केवलतानी,राहुल शर्मा, मोहित वाल्दे, शिशिर कुमार कसार, कौशल किशोर सिंह,सुनीत घोष, पालेश्वर ठाकुर, मुकेश साहू,अमोल जैन, यश बाकलीवाल, पोषण साहू, विकास सापेकर सहित दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई शहर कांग्रेस के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.