मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न
*मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित के मुद्दे उठायें :धीरज बाकलीवाल*
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में एवं मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा की विशेष उपस्थित में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने सहित ब्लॉक के किये कायो की समीक्षा कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श कर संपादित करें एवं बूथ में जाकर संगठन को मजबूत करें। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में मध्य ब्लॉक के प्रभारी संजय बत्रा ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अजय शर्मा ने किया।
बैठक में पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,शकुन ढीमर,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,मीना पाल,गणेश सोनी,अली असगर,मनोज सिंह,ममता गुप्ता,पासी अली,अनिल देशमुख,नीलू जेम्स,नरेंद्र सोनकर,नीता कश्यप,बिंदु राजपूत,डोमारसिंह राजपूत,शत्रुघ्न चक्रधारी रवि कोसरिया,ईश्वर साहू,शिवाकांत तिवारी, प्रकाश सिवणकर,अनीश रजा,जितेंद्र तिवारी,भावेंद्र चंद्राकर,कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे,सुमित घोष,द्वारका ठाकुर,रूपलाल मरकाम,अमोल जैन,मोहम्मद अख्तर चौहान,आयुष शर्मा,अनिल नामदेव उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.