बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर वोरा-वर्मा का आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत
खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर जताई नाराजगी, त्वरित सुधार की मांग
दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की गंभीर समस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन निदेशक संजय खंडेलवाल से मुलाकात कर जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया और व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
अरुण वोरा ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता पहले ही आर्थिक दबाव झेल रही है, ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिलों ने परिवारों की परेशानी और बढ़ा दी है। उपभोक्ता नियमित रूप से बिलों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति और बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों के सामने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। बिना वास्तविक खपत के अधिक बिल, बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, खराब मीटर और शिकायतों के निराकरण में देरी से जनता परेशान है।
वोरा ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश के कई शहरों, कस्बों और प्रमुख मार्गों पर अंधेरा पसरा हुआ है। लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है और करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? यह जनता की सुविधाओं के साथ गंभीर लापरवाही है।”
अरुण वोरा ने स्पष्ट कहा कि बिजली जनता की मूलभूत आवश्यकता है और इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से बिजली बिल भरता है, इसलिए उसे पारदर्शी, सुचारु और जवाबदेह बिजली व्यवस्था मिलना उसका अधिकार है।
उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने विभाग से सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा के साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली भी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.