Jwala

Express News

राजनीती

बंगला साहिब परिसर की घटना पर सिख गुरुदारा कमेटी नाराज, CJP प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत

बंगला साहिब परिसर की घटना पर सिख गुरुदारा कमेटी नाराज, CJP प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत

40511102026113445bangla-sahib-gurudwara.webp

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में हुई घटना को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप विधायकों/कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कमेटी की ओर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम पत्र लिखकर एक औपचारिक शिकायत दी गई है।

पत्र में कमेटी ने कहा कि हम गुरुद्वारा बंगला साहिब के पवित्र परिसर में हुई एक बेहद गंभीर और परेशान करने वाली घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता/समर्थक एक साथ गुरुदारा में घुसे और फिर परिसर के अंदर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और हंगामा और गड़बड़ी पैदा की, जिससे गुरुद्वारे की पवित्रता का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधि के लिए करने की कोशिश की गई। इसके बाद गुरुदारे के मैनेजमेंट और सेवादारों ने शांति बनाए रखने और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए दखल दिया।

परिसर के भीतर राजनीतिक नारे लगाए गए

प्रदर्शनकारियों ने पवित्र परिसर के भीतर राजनीतिक नारे लगाए, इससे धार्मिक माहौल खराब हुआ और गुरुघर की पवित्रता और मर्यादा का उल्लंघन हुआ। साथ ही जानबूझकर की गई इस राजनीतिक गतिविधि से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

कमेटी ने आगे कहा कि हम दिल्ली पुलिस से अनुरोध करते हैं कि हमारी ओर से भेजे गए वीडियो से इन सभी लोगों की पहचान करें, पता लगाएं कि गुरुदारा परिसर में घुसने के लिए उन्हें किसने जमा किया, उन्हें ऑर्गनाइज किया और किसने उन्हें गाइड किया। साथ ही इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें।

अरविंद केजरीवाल ने खुलेआम किया समर्थन

कमेटी ने यह भी कहा कि इस मामले को और गंभीर बनाने के लिए आप के विधायक और नेताओं ने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में घटना को तोड़-मोड़कर पेश किया और गुरुद्वारा मैनेजमेंट/कमेटी पर ही इल्जाम लगाया गाय। अरविंद केजरीवाल ने भी खुले तौर पर इसका समर्थन किया और इसे बढ़ावा दिया, जबकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बर्ताव साफ दिख रहा था।

घटनाओं के इस सिलसिले से यह गंभीर आशंका पैदा होती है कि गड़बड़ी और उसके बाद चुनिंदा और गुमराह करने वाले वीडियो का सर्कुलेशन, पूजा की जगह के अंदर विवाद पैदा करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, गुरुद्वारा मैनेजमेंट को बदनाम करने और इस हालात से राजनीतिक फायदा उठाने की एक सोची-समझी कोशिश का हिस्सा हो सकता है।

सिख संगत की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचा

गुरुद्वारा बंगला साहिब देश के सबसे पवित्र सिख धार्मिक संस्थानों में से एक है। किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति को इसके पवित्र परिसर को राजनीतिक विरोध, टकराव या प्रोपेगैंडा का अड्डा बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। गुरु घर का इस तरह जानबूझकर गलत इस्तेमाल एक गंभीर मामला है और इससे सिख संगत की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंची है। ऐसे में DSGMC डेफू पुलिस से अनुरोध करती है कि वे शेयर किए गए वीडियो में दिख रहे उन सभी लोगों की पहचान करें जो गुरुद्वारा परिसर में घुसे और विरोध और गड़बड़ी में शामिल हुए, उन्हें ऑर्गनाइज करने और उन्हें डायरेक्ट करने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाएं, और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.