शिक्षकों का फूटा गुस्सा: नियमितीकरण के लिए 1600 शिक्षकों ने किया सद्बुद्धि हवन, पूर्व विधायक वोरा ने दिया समर्थन
भाजपा सरकार की बेरुखी से आक्रोशित 1600 प्रतिनियुक्ति अतिथि शिक्षकों (विद्यामितान) का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। अपनी जायज़ मांगों को लेकर 'आर-पार' की लड़ाई लड़ रहे शिक्षकों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को धार देने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा खुद धरना स्थल पहुंचे। सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
*घोषणाएं फेल, नीतियां फेल: अब सीधे आर-पार का एलान*
आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक केवल खोखले आश्वासन और विफल घोषणाएं की हैं। धरातल पर शिक्षकों के लिए कुछ नहीं बदला। वोरा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा:
"1600 शिक्षकों का भविष्य अधर में लटकाकर सरकार चैन की नींद नहीं सो सकती। प्रशासन को अपनी संवेदनहीनता छोड़नी होगी, वरना यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैलेगी। सरकार को हर हाल में इन लंबित मांगों को तुरंत पूरा करना होगा।"

*शिक्षकों की आवाज़ दिल्ली तक गूंजेगी: राहुल गांधी को पत्र प्रेषित करेंगे वोरा*
सरकार की 'सद्बुद्धि' के लिए महायज्ञ
लगातार मिल रहे धोखे और विफल वादों से तंग आकर आक्रोशित शिक्षकों ने धरना स्थल पर ही 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया, जिसमें अरुण वोरा भी शामिल हुए। शिक्षकों ने तीखे लहजे में कहा कि यह यज्ञ मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की उस 'सोयी हुई चेतना' को जगाने के लिए है, जो 1600 परिवारों के दर्द को देखने में पूरी तरह नाकाम रही है।
शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर तत्काल और सकारात्मक लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र रूप धारण करेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.