पहले ही चुनाव न लड़ने को लेकर सूचित कर दिया था’, अन्नामलाई ने प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर कहा
तमिलनाडु बीजेपी ने शुक्रवार को राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में तमिलनाडु बीजेपी के फेस कहे जाने वाले के.अन्नामलाई का नाम न होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने हैरानी जताई।
प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर लगाई जा रही अटकलों को शांत करने के लिए अन्नामलाई ने शनिवार को बयान जारी किया। अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने कोर कमेटी को पहले ही सूचित कर दिया था कि वो किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
अन्नामलाई ने कहा कि सच्चाई यह है कि उन्होंने ही चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, “क्योंकि यह मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, इसलिए मैं यहां इसे स्पष्ट कर रहा हूं। मैं BJP नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया और मुझे NDA गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने का अवसर दिया।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.